Interesting Articles

मोदी सरकार का नया कारनामा, अब ‘एप्पल’ की मदद से भारतीय ट्रेनें दौडेंगी 5जी की रफ़्तार से !

मोदी सरकार का नया कारनामा, अब ‘एप्पल’ की मदद से भारतीय ट्रेनें दौडेंगी 5जी की रफ़्तार से !




‘एप्पल’ प्रौद्योगिकी कंपनी से बढ़ेगी भारतीय ट्रेनों की स्पीड


रेल मंत्री सुरेश प्रभु इस बार भारतीय रेल में कुछ ऐसा करने जा रहे है, जिसके बाद भारतीय रेल की गति इतनी तेज हो जायेगी जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी | रेल मंत्री सुरेश प्रभु अब ‘एप्पल’ से बात करके भारतीय ट्रेनों की स्पीड को बढ़ाने वाले है | वही ‘एप्पल’ कंपनी जो मोबाइल बनाती है | अब यही ‘एप्पल’ कंपनी भारतीय ट्रेनों की स्पीड को बढ़ाएगी | अगर साधारण भाषा में कहें तो ‘एप्पल’ भारतीय ट्रेनों को 5जी की स्पीड देगी | रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने बताया कि सरकार भारतीय ट्रेनों की स्पीड को लेकर चिंतित है | इसको बढ़ाने के लिए मोदी सरकार ‘एप्पल’ जैसी वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी के साथ बातचीत कर रही है |






18,000 करोड़ रुपए के प्रस्ताव से गतिमान एक्सप्रेस की रफ़्तार होगी 200 किलोमीटर प्रति घंटा से भी अधिक

सुरेश प्रभु ने बताया कि भारतीय ट्रेनों की गति बढ़ाकर 600 किलोमीटर प्रति घंटा करने पर विचार किया जा रहा है | इसी को लेकर ‘एप्पल’ प्रौद्योगिकी कंपनी के साथ बातचीत की जा रही है | इसी के साथ रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने बताया कि नीति आयोग ने भारत के सबसे व्यस्ततम मार्गों में दिल्ली और मुंबई ,दिल्ली और कोलकाता मार्गों के लिए गतिमान एक्सप्रेस की गति बढ़ाने के लिए 18000 करोड़ रुपए के प्रस्ताव की मंजूरी दी है | सुरेश प्रभु ने एक कार्यक्रम में बताया कि इस मंजूरी के बाद गतिमान एक्सप्रेस की रफ़्तार 200 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक हो जायेगी | इसके बाद आप खुद ही इस बात की कल्पना कर सकते है कि आपके समय में कितनी बचत होगी |





रेल मंत्री सुरेश प्रभु को अपने इस मंत्रालय की वजह से काफी सुर्ख़ियों भी मिली है | भारतीय रेल को एक अच्छे मुकाम तक ले जाने के लिए सुरेश प्रभु अपने मंत्रालय में बहुत एक्टिव रहते है | सुरेश प्रभु ट्विटर पर अपनी तुरंत कार्यवाही के लिए भी जाने जाते है | ऐसी बहुत सी घटनाएं है जिसमें सुरेश प्रभु ने आधी रात को भी ट्वीट कर समस्या का समाधान निकाला है | अभी कुछ दिनों पहले ही ट्विटर पर एक यूजर ने ट्रेनों की देरी से चलने पर ट्वीट किया था | इसके बाद प्रभु ने तुरंत कार्यवाही करते हुए रेल अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया था कि आप या तो जल्द से जल्द संचालन को ठीक करे नहीं तो कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार हो जाएं |





पीएम मोदी और उनके मंत्री सोशल मीडिया पर हर समय एक्टिव रहते है | इसी के चलते मोदी सरकार के मंत्रियों ने जनता की बात को सोशल माध्यय के जरिये प्रभावी रूप से सुनना शुरू कर दिया है | ट्विटर पर मोदी सरकार का ऐसा शायद ही कोई मंत्री हो जो यूजर की बात को इग्नोर करता हो | सुरेश प्रभु मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वालों में टॉप की लिस्ट में आते है |



अभी कुछ दिनों पहले ओड़िसा के सीएम नवीव पटनायक ने रात 9:35 बजे एक ट्वीट किया था | इस ट्वीट में नवीन पटनायक ने रेल मंत्री सुरेश प्रभु के लिए एक योजना का प्रपोजल रखा था | सुरेश प्रभु ने महज 3 मिनट में इस योजना को मंजूरी दे दी | इस बात से पता चलता है कि प्रभु अपने काम को लेकर कितने एक्टिव है |













Share on Google Plus

Latest News, India News, Breaking News,Cricket, Videos Photos,News: India News, Latest Bollywood News, Sports News,Breaking News

Latest News, India News, Breaking News,Cricket, Videos Photos,News: India News, Latest Bollywood News, Sports News,Breaking News
    Blogger Comment

Latest Update

ब्रिटीश वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग का 76 साल की उम्र में हुआ निधन |

ब्रिटीश वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग का 76 साल  की उम्र में हुआ निधन | ब्रिटीश भौतिक वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग, जिसने ब्रह्मांड के रहस्य...